फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   krishna circuit will be developed from braj to kurukshtra

ब्रज से कुरुक्षेत्र तक अब कृष्णा सर्किट

Fri, 12 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 12 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
krishna circuit will be developed from braj to kurukshtra
ब्रज का आंगन और ऐतिहासिक युद्धस्थल कुरुक्षेत्र अब एक सूत्र में बंधने जा रहे हैं। श्रद्धालु एक चक्कर में ईश्वर के नटखट कन्हैया अवतार से योगेश्वर कृष्ण होने तक की सारी लीलाएं देख सकेंगे। भारत सरकार कृष्णा सर्किट विकसित कर योजना को मूर्तरूप देगी। इसके लिए 128 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में आए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजकुमार अग्रवाल के आवास पर प्रेस से वार्ता की। यहां केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कृष्णा सर्किट के लिए प्रथम किस्त के रूप में 11 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का भी विकास होगा। इसमें शौचालय का निर्माण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए हेलीकाप्टर सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। स्थानीय सांसद हेमामालिनी ने केंद्र सरकार को पर्यटन विकास के लिए जो योजनाएं दी हैं, उन पर अमल के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेवर में हवाई अड्डा विकसित करने की योजना पर भी जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भी ब्रज क्षेत्र का विकास होगा। इसके अलावा उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां चेयरमैन मनीषा गुप्ता, मुकेश गौतम, शिवशंकर वर्मा, पूर्व विधायक प्रणत पाल सिंह, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, राजेश चौधरी, विकास खन्ना, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed