फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   KR PG College became champion in inter college handball

Mathura News: अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल में चैंपियन बना केआर पीजी कॉलेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
KR PG College became champion in inter college handball
मथुरा। केआर कॉलेज मथुरा में अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालयों की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

किशोरी रमण महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय ने बताया प्रतियोगिता का पहला मैच
कृष्ण कॉलेज और एके कॉलेज के मध्य हुआ। इसमें कृष्णा कॉलेज की टीम विजयी रही। दूसरा मैच आरबीएस कॉलेज और छलेसर कैंपस के मध्य हुआ, जिसमें आरबीएस कॉलेज ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच आगरा कॉलेज आगरा और सेंट जॉन्स कॉलेज के मध्य खेला गया, जिसमें सेंट जॉन्स कॉलेज ने बाजी मारी।
पहला सेमीफाइनल केआर पीजी कॉलेज और कृष्णा कॉलेज बमरौली कटारा के मध्य खेला गया, जिसका परिणाम केआर पीजी कॉलेज के पक्ष में आया। दूसरा सेमीफाइनल मैच आरबीएस कॉलेज और सेंट जॉन्स कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें आरबीएस कॉलेज की टीम जीती। फाइनल मैच आरबीएस और केआर पीजी कॉलेज के मध्य मध्य खेला गया। केआर पीजी कॉलेज ने आरबीएस को हराते हुए प्रतियोगिता पर कब्जा किया। विजेता टीम को ट्रॉफी केआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन

मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक चौधरी, जसवीर एवं ज्ञानेंद्र, विवि ऑब्जर्वर डॉक्टर कुलविंदर सिंह बग्गा, सिलेक्टर जसवंत ठाकुर एवं महेश फौजदार रहे। डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय ने बताया इसमें चयनित खिलाड़ी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित टीम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी। इस दौरान डॉ. विजय आनंद, डॉ. अमर धारीवाल, डॉक्टर अश्वनी, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत, अमित गौतम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed