फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   KR College student Jyoti Sharma won gold in shooting

केआर कॉलेज की छात्रा ज्योति शर्मा ने जीता शूटिंग में गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
KR College student Jyoti Sharma won gold in shooting
मथुरा। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से आयोजित इंटर कॉलेजिएट शूटिंग चैंपियनशिप 2022 में किशोरी रमण महाविद्यालय की छात्रा ज्योति शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता है। ज्योति बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है, जो अब ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के लिए विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

किशोरी रमण महाविद्यालय के शिक्षा एवं खेलकूद विभाग प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय ने बताया कि इस बालिका खिलाड़ी के पास अभ्यास के लिए कोई भी शूटिंग रेंज नहीं है, फिर अपनी लगन से कॉलेज में दीवार पर टारगेट लगा कर नियमित अभ्यास करती है। इसी से उसने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

इस पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. एसपी सोलंकी, डॉ. अनिल सक्सेना, प्रवीण ओझा, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. अमर धारीवाल, जिला एथलेटिक संघ के सचिव जय सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, सामाजिक कार्यकर्ता शिवदत्त चतुर्वेदी ने छात्रा ज्योति को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed