फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kovid rules were blown up to welcome BJP candidate

भाजपा प्रत्याशी के स्वागत में उड़ा दीं कोविड नियमों की धज्जियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kovid rules were blown up to welcome BJP candidate
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को दर्शन करने आए एक भाजपा प्रत्याशी के काफिले में लगभग एक दर्जन गाड़ियों के साथ कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाईं गईं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार कीशाम को वृंदावन पहुंचे भाजपा प्रत्याशी का अटला चुंगी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और नारों के साथ माल्यार्पण व दुपट्टा ओढ़ाकर जोशीला स्वागत किया। इस समारोह के दौरान कोविड नियमों की धज्जियां उड़ गईं। सामाजिक दूरी दूर तक दिखाई नहीं दी और चौराहे पर ही यातायात नियमों की अनदेखी कर लोग स्वागत के जश्न में डूबे नजर आए। बात यही नहीं रुकती जब भाजपा प्रत्याशी का काफिला यहां से आगे बढ़ा तो लग्जरी गाड़ियों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इस संबंध में वृंदावन भाजपा के अध्यक्ष पंडित विनीत शर्मा ने कहा कि किसी प्रकार से न तो आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है और न ही कोविड नियमों की अनदेखी हुई है। भाजपा प्रत्याशी के साथ नियम के अनुरूप वाहन थे। उधर, एसपी सिटी एमपी सिंह ने कहा कि कोई शिकायत नहीं आई है। वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed