फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kosi police raided and arrested 6 accused

Mathura News: कोसी पुलिस ने दबिश देकर 6 आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kosi police raided and arrested 6 accused
मथुरा। कोसीकलां में राठौर नगर में दबिश के बाद खड़े लोग तथा घर में टूटा सामान। संवाद - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली गेट निकासा में दबिश के दौरान पिटाई खाकर फजीहत कराने वाली पुलिस ने पांच दिन बाद हमलावरों के घरों में ताबड़तोड़ दबिश दी। 6 आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि आरोपियों के परिजन ने पुलिस पर तोड़फोड़ करने के साथ लूटपाट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिल्ली गेट पर 27 मार्च की रात करीब 10 बजे आरोपियों को पकड़ने के लिए उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, फिरोज कुमार, सिपाही निखिलेश कुमार, अभिषेक और अंकित कुमार गए थे। सभी सादा कपड़ों में और निजी वाहन से पहुंचे थे। पुलिसकर्मी वहां कुछ आरोपियों के बारे में जानकारी कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही अभिषेक, अंकित और निखिलेश घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने 24 नामजदों सहित 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को सोशल मीडिया पर पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। वहीं इस मामले में एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार रात दबिश देकर बाबू उर्फ लाला उर्फ सोहिल, आसिक, अब्दुल्ला, उमर, शाहिद, पप्पू निवासी राठौर नगर को पकड़ कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अबरार अहमद, राशिद, मोहम्मद रहीश का आरोप है कि पुलिस ने उनके घरों में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की है।
वर्जन...

पुलिस मुकदमे में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई थी। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के परिजन ने दबाव बनाने के लिए पुलिस के जाने के बाद तोड़फोड़ की और उसका वीडियो बनाया है। दबिश के दौरान कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है। बावजूद आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष शर्मा, सीओ छाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed