फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   koshikala,ex cm,ompraksh choutla

हरियाणा में जनता की सुनने वाला कोई नहीं : चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
koshikala,ex cm,ompraksh choutla
हरियाणा में जनता की सुनने वाला कोई नहीं : चौटाला
विज्ञापन

गन्ना, विकास मंत्री ने पूर्व सीएम के स्वास्थ्य का हाल जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसीकलां(मथुरा)। हरियाणा में जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। अगर, हमारी सरकार बनी तो जनता सरकार के पास नहीं, सरकार जनता के पास आएगी। यह कहना है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का।
सोमवार देर रात वे गांव बठैनकलां में एक विवाह समारोह में भाग लेने पहुंचे। यहां प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने चौटाला के स्वास्थ्य का हाल जाना। राजनीतिक अनुभव भी साझा किए। देर रात ग्रामीण चौटाला का स्वागत करने को उमड़ते रहे।
विज्ञापन

यहां पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हर बच्चे को शिक्षा और सभी को चिकित्स्रा फ़ी देगी। हरियाणा की वर्तमान सरकार द्वारा काटी गई बुजुर्गों की पेंशन हम ब्याज सहित सबके घर भेजेंगे। लाखों बच्चों को रोजगार दूंगा, चाहे मुझे फांसी हो जाए। देवीलाल के द्वारा स्थापित इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के पेड़ को हमने खून पसीने से सींचा है। जब ये पेड़ बनकर फल देने लगा तो कुछ लुटेरे फल तोड़ ले गए। कांग्रेस सरकार ने मुझे षडॺंत्र के तहत जेल भेजा था। फिर दुष्प्रचार किया कि मैं जेल में मरूंगा और इनेलो पार्टी ख़त्म हो हो जाएगी। आज संगठनात्मक तौर पर इनेलो हर पार्टी से मजबूत है। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, मनोज फौजदार, राजवीर सिंह, हेमराज, सत्यपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, होती चौधरी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed