फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kolkata team tested the ropeway by placing weight on it

Mathura News: कोलकाता की टीम ने वजन रखकर किया रोपवे का ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kolkata team tested the ropeway by placing weight on it
मथुरा। रोपवे पर काम करते कर्मचारी। - फोटो : mathura
मथुरा। तीन दिन पहले रोपवे में आई खराबी को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को भी कोलकाता से आई टीम जुटी रही। टीम ने श्रद्धालुओं के वजन के बराबर वजन के बोरे रखकर रोपवे का ट्रायल किया। ट्रायल तो ठीक रहा, लेकिन आईआईटी रुड़की की टीम का इंतजार है।
विज्ञापन



18 मार्च को बरसाना में राधारानी मंदिर से लौटने वाली तीन ट्रॉलियों की रफ्तार अनियंत्रित हो गई थी। इसके बाद तीनों ट्रॉलियां स्टेशन पर आकर टकराई थीं। हालांकि हादसे में किसी भी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई थी। इसके बाद से ही रोपवे का संचालन बंद चल रहा है। कोलकाता और दिल्ली से आई इंजीनियरों की टीम कमी की जांच कर रही है। अब तक की जांच में पॉवर ट्रिप होने से ब्रेक न लगाने की बात सामने आई है। लगातार टीम इस कमी को दुरुस्त करने में जुटी है।
विज्ञापन


इसी के तहत शुक्रवार को टीम ने ट्रॉलियों में श्रद्धालुओं की जगह वजन रखकर ट्रायल किया। कई बार मंदिर तक ट्रॉलियों के संचालन का ट्रायल किया गया। इस बीच पॉवर ट्रिप करके भी देखा गया, लेकिन सब कुछ ठीक रहा। हालांकि ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से आईआईटी रुड़की की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। अब रुड़की से टीम आने का इंतजार है। टीम कब तक आएगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। तब तक श्रद्धालुओं को रोपवे की सेवाओं के लिए इंतजार करना होगा। सूत्रों के अनुसार इसमें एक सप्ताह या उससे अधिक समय भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed