फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Knight Rider-Dare Devils batsmen won

नाइट राइडर-डेयर डेविल्स के बल्लेबाजों ने दिलाई जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Knight Rider-Dare Devils batsmen won
मथुरा। एपीसीएल-4 के मैचों में नाइट राइडर और डेयर डेविल्स ने अपने-अपने मैच जीते। पहले मैच में नाइट राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवकुमार मॉट 58, राघवेंद्र 15, शिवांग भार्गव 17, तनवीर अहमद 21 व मोहित 11 रन की बदौलत 20 ओवर में १56 रन बनाये।
विज्ञापन

सिल्वर स्टार के गेंदबाज सुरेश धनगर ने 2 भरत, जितेंद्र, भरंगर, वीरेंद्र सिंह ने 1-1 विकिट लिया। सिल्वर स्टार की टीम 91 रन पर ऑल आउट हो गई। अमित चतुर्वेदी 11, सुरेश धनगर 27, जितेंद्र भरंगर 10 के अलावा कोई खिलाड़ी दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सका। शिवांग ने 4 राजीव चतुर्वेदी दो और ॉतनवीर व राघवेंद्र ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच शिवांग भार्गव को संरक्षक लकी कमल ए अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह और राकेश यादव ने दिया ।
विज्ञापन

दूसरे मैच गोल्डन स्टार व डेयर डेविल्स के बीच खेला गया। टॉस गोल्डन स्टार ने जीता व पहले खेलते हुए 20 ओवर में ८ विकेट पर 130 रन बनाए। इसमें कप्तान अनुराग चौहान 12, श्रेय 15 ,विजय गुप्ता 28, यशवंत सिंह 15 व सुभाष ने 26 रन का योगदान दिया। डेयर डेविल्स के गेंदबाज नीरज, पूरन व कोमल ने 2-2 विकेट लिए। डेयर डेविल्स के ओपनर बल्लेबाज सुमित रावत 29 रन व नरेंद्र पाली के नाबाद अर्धशतक 55 रन ने टीम की जीत की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित के बाद पूरन सिंह ने 22 रन से अपनी टीम को जिताया। मैन ऑफ द मैच नरेंद्र पाली को एपीसीएल के अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह व सचिव राकेश यादव ने दिया । मैच की व्यवस्था माधव गौतम, शैलेश दुवे व अमित रावत ने की। अंपायरिंग योगेंद्र योगी व शिवा ने की। स्कोरिंग नीरज व कमेंट्री अजय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed