{"_id":"57f152444f1c1b907457762d","slug":"kishan-ke-ghar-par-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से दस लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से दस लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
किसान के घर से 10 लाख चाेरी
रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव बाद में चोर किसान पदम सिंह के घर से 10 लाख का माल ले गए। घर वालों को इसका पता तब चला जब बदमाश सामान समेटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
गांव बाद निवासी पदम सिंह पुत्र हरीबाबू शनिवार रात अपने परिवार के साथ सो रहे थे। बताया जाता है कि रात करीब एक बजे चोर सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए। कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिए।
इसके अलावा नकदी भी ले गए। चोर जिस रास्ते से आए, उससे ही निकले तो खटपट की आवाज हुई। इसे सुन मकान स्वामी जाग गया। कमरे में देखा तो अलमारी खुली हुई थी। पुलिस कंट्रोल रूप पर सूचना दी तो रिफाइनरी थाना प्रभारी पहुंचे। आसपास चोरों की तलाश की गई, लेकिन काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम के साइंटिस्ट मनोज वर्मा भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। मकान स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मकान स्वामी के अनुसार चोर करीब आठ लाख रुपये के गहने और दो लाख नकदी ले गए।