फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   killed by beatan of milkman

दूधिया की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-कुल्हाड़ी से सिर में किए प्रहार

Sat, 16 Nov 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
killed  by beatan of milkman
सौंख (मथुरा)। मगोर्रा के गांव अहमलकलां में शुक्रवार की देररात पैसों के लेनदेन को लेकर दूधिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से बेरहमी से सिर में कई प्रहार करके दूधिया को लहूलुहान कर डाला। बाद में उसी के मोबाइल से परिवारीजनों को हत्या किए जाने की सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव लोरिया पट्टी निवासी प्रेम सिंह (30) पुत्र भगवान सिंह शुक्रवार की देररात दूध का हिसाब करने गांव अहमलकलां गया था। यहां पर दूधिया पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दूधिया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावरों ने दूधिया के मोबाइल से ही परिवारीजनों को हत्या किए जाने की सूचना दी। मगोर्रा पुलिस के साथ पहुंचे परिवारीजन गंभीर हालत में दूधिया को हॉस्पिटल ले गए। यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मगोर्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के चाचा हुकुम सिंह ने ओमवीर, हरदेव, चंद्रभान सिंह और मनीराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना मगोर्रा में दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक रोहन सिंह ने बताया कि हत्यारोपी चंद्रभान सिंह को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश में दबिशें दी जा रही है। बताया कि जो तहरीर मिली है उसमें पैसों का लेनदेन बताया गया है, लेकिन हत्या के पीछे अवैध संबंध की वजह भी सामने आ रही है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर की टूटीं 10 हड्डियां, खून अधिक बहा
सौंख (मथुरा)। जिस प्रकार से दूधिया के सिर में प्रहार किए गए, उससे सिर की 10 हड्डियां टूट गई थीं। वहीं हाथ और पैरों में चोटों के निशान भी बेरहमी की तरफ इशारा कर रहे थे। सिर में गंभीर चोट से खून अधिक बहने से दूधिया की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed