{"_id":"5e4d7aa98ebc3ef2db0fbc7c","slug":"kidnap-mathura-news-agr4302472190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर देने गई आठवीं की छात्र स्कूल से अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर देने गई आठवीं की छात्र स्कूल से अगवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के कृष्णानगर से ग्रेस कॉन्वेंट स्कूल में पेपर देने आई आठवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर लिया गया। स्कूल से पिता को फोन गया कि बेटी पेपर देने नहीं आई है। यह सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। स्कूल पहुंचे पिता ने कहा कि वह खुद छोड़कर गए हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा मां के संग जाती दिख रही है। पिता ने पत्नी और दो सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
चौकी कृष्णानगर के राधानगर निवासी अनूप सिंह की बेटी कक्षा आठवीं में ग्रेस कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती है। उसका बुधवार को पेपर था तो सुबह नौ बजे पिता बेटी को स्कूल छोड़कर आए। घर पहुंचे तो स्कूल से फोन आ गया कि आपकी बेटी पेपर देने नहीं आई। पिता अचरज में पड़ गए। क्योंकि कुछ ही देरी पहले स्कूल छोड़कर आए थे। बाद में स्कूल पहुंचे पिता ने पुलिस को सूचित किया।
कृष्णानगर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। यहां पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पिता बेटी को स्कूल छोड़ते दिख रहे हैं। उसके बाद बेटी अपनी मां गीताजंलि के साथ जाती दिख रही है। पिता की तहरीर पर मां और दो सालों रवि और बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी कृष्णानगर प्रभारी हरेंद्र मलिक ने बताया कि गीताजंलि और अनूप में पिछले पांच साल से विवाद चल रहा है। इसके कारण गीताजंलि मायके दिल्ली में उत्तमनगर में रह रही है। पिता के साथ बेटी और बेटा रह रहे हैं। बुधवार को स्कूल से गीताजंलि अपनी बेटी को ले गई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।