फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Katha pandal collapsed due to storm and rain

Mathura News: आंधी बारिश से कथा पंडाल गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Katha pandal collapsed due to storm and rain
मथुरा। आंधी बारिश से नौहझील में क्षतिग्रस्त कथा पंडाल। - फोटो : mathura
मथुरा। देहात क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को आई आधीं व बारिश से कई स्थानों पर खंभे और तारों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। नौहझील में कथा पंडाल गिर गया।
विज्ञापन

नौहझील क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कथा पंडाल, सैकड़ों पेड़ सहित, डेढ़ दर्जन बिजली के खंभे गिर गए। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नौहझील-रायपुर स्थित बांधेश्वर व शनिधाम मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को कथा के अंतिम दिन दोपहर लगभग ढाई बजे भागवत कथा प्रारंभ हुई। भागवताचार्य बाल योगी नंदन महाराज कथा कह रहे थे, तभी लगभग 3 बजे धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो गई। यहां लगा लोहे का वाटरप्रूफ पंडाल गिर गया।
विज्ञापन

भागवताचार्य सहित पंडाल में बैठे श्रद्धालु बच गये। 2-3 लोगों के चोटें आईं हैं। बच्चों का एक झूला आंधी में उड़कर 500 मीटर दूर जा गिरा। छिनपारई फीडर के 15 बिजली के खंभे व नौहझील फीडर के दो खंबे टूट गए। एसडीओ लाल बहादुर सिंह ने बताया कि आंधी से डेढ़ दर्जन बिजली के खंभे टूटे हैं। विद्युत कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हैँ। खबर लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो सकी है। इधर शेरगढ़ क्षेत्र में शाम चार बजे आंधी के बाद बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं छाता नगर व देहात में शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री तक जा पहुंचा। शाम करीब 4 बजे आंधी चलने से गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधाकुंड में तीन दिन से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दिखाई दे रही है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से ही सूरज के तेवर तल्ख होने लगे। घरों में लगे एसी, कूलर, पंखे भी राहत नहीं पहुंचा रहे हैं। सुरीर क्षेत्र में अचानक हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से चल रही तेज लू से लोग परेशान दिख रहे थे। शाम चार बजे आंधी के हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।


नंदगांव-बरसाना क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बेपटरी

नंदगांव और बरसाना क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बेपटरी होती जा रही है। भीषण गर्मी में रात भर बिजली गुल रहना अब आम बात हो गई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर विद्युत लाइनें और आए दिन होने वाले फॉल्ट ने हालात और भी बदतर बना दिए हैं। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे 33 केवीए लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे बरसाना बिजली घर से पोषित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। नंदगांव के कई हिस्सों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में न तो पंखे चलते हैं, न ही पानी की मोटर, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है।


ट्रैक्टर-ट्राॅली से पेड़ व केबल टूटी
कस्बे के बाजार में तूरी भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली से पेड़ व विद्युत केबल टूट गई। बृहस्पतिवार रात तूरी भरी ट्रैक्टर ट्राॅली के चालक ने सामने से आ रहे वाहन को बचाने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर नीम के पेड़ के साथ ऊपर से जा रही विद्युत केबल को भी खींच ले गया। केबल से उठी चिंगारी से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। बिजली बंद करवाकर सड़क पर गिरी केबल को हटाया तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed