फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Karni Sena Working for the Honor of Society

Mathura News: समाज के सम्मान के लिए कार्य कर रही है करणी सेना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Karni Sena Working for the Honor of Society
बैठक में मौजूद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अंबूजी, नवीन चौधरी और अन्य। 
वृंदावन। आगरा, अलीगढ़, हाथरस और मथुरा क्षेत्र में करणी सेना की मजबूती, विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर चिंतन-मनन किया गया। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अंबूजी ने कहा कि संगठन समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज हित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर दिग्विजय सिंह ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता है। महानगर अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन चौधरी ने कहा कि संगठन समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव चौहान, भारती सिसोदिया, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष आशीष चौहान, किसान शक्ति अध्यक्ष वीरू भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन मालवीय, जिला संगठन मंत्री कार्तिक सिसौदिया, प्रवक्ता राहुल सिंह, छात्र शक्ति अध्यक्ष जय सिंह, महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुषी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed