फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kans mela

छज्जू लाये खाट के पाये, मार-मार लट्ठन झूर कर आये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
kans mela
मथुरा। कार्तिक मास की दसवीं को एक बार फिर द्वापर कालीन कंस वध लीला जीवंत हो उठी। इस दौरान चतुर्वेदी समाज के लोगों का उत्साह देखते ही बना। परंपरागत वेशभूषा में चमकते लट्ठों के साथ बुजुर्ग और युवाओं की मौजूदगी उनके जोश को जगजाहिर कर रही थी। लीला स्थल कंस टीला पर कृष्ण-बलराम के ताल ठोकते ही चतुर्वेदी समाज के लोग कंस के पुतले पर लाठियों से झूरने (मारने) लगे। कंस टीला कृष्ण-बलराम की जय-जयकार से गूंज उठा। सैकड़ों लाठियाें के प्रहार से विशालकाय कंस का पुतला चंद क्षणों में धराशायी हो गया। बच्चे और किशोर उसके एक-एक अंग (लकड़ियां) को खींचकर ले गए। साथ में अपनी मस्ती में गाते जा रहे थे, छज्जू लाये- खाट के पाये-मार-मार लट्ठन-झूर कर आये।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कंस वध मेला का आयोजन श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा किया गया। मान्यता है इसी दिन कृष्ण ने कंस का वध किया था। मेला में कृष्ण-बलराम हाथी पर सवार होकर निकले तो समाज के लोग जय-जयकार कर उठे थे। 18 हाथ ऊंचे कंस के पुतले को भगवान श्रीकृष्ण के इशारे पर झूरने के बाद चतुर्वेदी समाज के लोग विजय उत्सव के रूप में लौट। झांकियों में सबसे पहले कंस का पुतला जीप पर प्रदर्शित किया गया। तदोपरांत गणेश जी, कृष्ण-सुदामा, महारास, शिव-पार्वती और कृष्ण-बलराम की झांकी मेला का आकर्षण बनीं। होली गेट पर परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक का अभिनंदन किया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी, गोपेेश्वरनाथ चतुर्वेदी, कांतानाथ चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, गिरधारी लाल पाठक, नवीन नगर, कमल चतुर्वेदी, मनोज पाठक, संजीव चतुर्वेदी, गोपाल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, बल्लू चतुर्वेदी, हजारीलाल पाठक, अमित पाठक, राजेश चतुर्वेदी, अजीत चतुर्वेदी, अरविंद चतुर्वेदी, जेपी चतुर्वेदी शामिल हुए।
विज्ञापन

महिलाओं ने की पुष्प वर्षा
कंस वध के बाद विजयी मुद्रा में लौटे चतुर्वेदी समाज के लोगों का समाज की महिलाओं ने स्वागत किया। झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई।
देश-विदेश से पहुंचे युवा
चतुर्वेदी समाज द्वारा आयोजित मेला में देश ही नहीं दुनियां भर में रह रहे समाज के युवा आते हैं। इस बार भी दुबई और मुंबई से बड़ी संख्या में चतुर्वेदी परिवार यहां आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चमकती लाठियां बनीं आकर्षण
मेला में लोगों की परंपरागत वेशभूषा और चमकती लाठियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं। मेला से पहले लाठियों को तेल से मजबूत करने लगते हैं। यही कारण है कि मेला के दौरान लाठियों पर चमक अलग ही नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed