फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanha's playground will be improved with Vandan Yojana

Mathura News: वंदन योजना से संवरेगी कान्हा की क्रीड़ास्थली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kanha's playground will be improved with Vandan Yojana
नंदगांव। भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली नंदगांव में वंदन योजना के माध्यम से सवा दो करोड़ रुपये से विविध कार्य कराए जाएंगे। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्रामगृह, सीसी रोड, हाई मास्क लाइट, आरओ प्लांट और छायादार शेड बनवाया जाएगा। धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण होगा, परिक्रमा मार्ग सुधरेगा और ओपन जिम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन



नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू चौधरी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की पहल पर वंदन योजना के तहत विकास कार्य कराए जाने के लिए नगर का चयन हुआ है। ज्ञान मोहल्ला स्थित प्रेम पाठशाला में यात्रियों की सुविधा के लिए हाॅल, विश्रामगृह का निर्माण होगा। ललिता कुंड में निर्माण कार्य, ओपन जिम, सीसी रोड व नाली निर्माण कराया जाएगा। वार्ड संख्या 2 में परिक्रमा मार्ग से मोर कुंड तक इंटरलाॅकिंग टाइल्स लगवाई जाएंगी। मोहल्ला दिवाका में हाॅल व ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड 4 में कामां रोड से बदनगढ़ रोड तक व पावन सरोवर के आसपास सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य होगा। वार्ड 4 लडूूका में मंदिर जाने वाले रास्ते से मोरकुटी तक सीसी रोड व खड़ंजा बनाया जाएगा। कोसीकलां तिराहे व रंगीली चौक के सामने स्कूल के पास यात्रियों के लिए शेड बनाया जाएगा। नगर में जगह जगह बैठने के लिए बैंच तथा साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। पावन सरोवर व पाठशाला में हाई मास्क लाइट व आरओ प्लांट लगाया जाएगा। चेयरमैन के प्रतिनिधि भीम चौधरी ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed