फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanhaiya Lal Agarwal appointed as VHP's Braj province president.

Mathura News: विहिप के ब्रज प्रांत अध्यक्ष बने कन्हैया लाल अग्रवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya Lal Agarwal appointed as VHP's Braj province president.
नवनियुक्त विहिप ब्रज प्रांत अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। 
मथुरा। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल को आला नेतृत्व ने ब्रज प्रांत का अध्यक्ष बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

उनके नाम की घोषणा के बाद उनके आवास और कार्यालय पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व से ब्रज प्रांत में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वह लंबे समय से जमीनी स्तर पर विहिप से जुड़े रहे हैं। महानगर अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान संगठन ने कई महत्वपूर्ण सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। अब ब्रज प्रांत (आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, बरेली और अलीगढ़ ) की कमान मिलने से संगठन अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करेगा। विशेष रूप से सेवा कार्यों, गोरक्षा और सामाजिक समरसता के अभियानों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कन्हैया लाल ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसपर निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed