फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanha birth echoed Nandgaon Janmashtami celebrated on 5th

Mathura News: नंदगांव में कान्हा के जन्म की बधाइयां गूंजीं, 5 को होगी जन्माष्टमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kanha birth echoed Nandgaon Janmashtami celebrated on 5th
नंदगांव। नंदगांव में श्रीकृष्ण के जन्म से पहले नंदभवन में बधाइयां गूंजने लगीं हैं। सावन पूर्णिमा की रात समाज गायन की शुरुआत होते ही पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा। पारंपरिक पदों के गायन से श्रद्धालुओं को लगा कि कान्हा का जन्म हो चुका है।
विज्ञापन

नंदीश्वर पहाड़ी स्थित नंदबाबा मंदिर में सुबह-शाम कृष्ण जन्म की बधाइयां सुनाई दे रही हैं। यह बधाई गायन सदियों पुरानी ब्रज परंपरा का हिस्सा है। नंदबाबा मंदिर के सेवायत लोकेश गोस्वामी ने बताया कि समाज गायन सावन पूर्णिमा से शुरू हुआ है। यह कृष्ण पक्ष की नवमी तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे और रात 8:30 बजे बधाई गायन किया जाएगा। दूर-दराज से आए श्रद्धालु इन पारंपरिक पदों का आनंद ले रहे हैं। जन्माष्टमी से पहले ही नंदगांव में कृष्ण जन्मोत्सव की आहट सुनाई देने लगी है। गोस्वामी समाज के प्रवर्तक आनंदघन जी का जन्मोत्सव भी बृहस्पतिवार को मंदिर प्रांगण में समाज गायन के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

5 और 6 सितंबर को जन्माष्टमी व नंदोत्सव नंदगांव की जन्माष्टमी परंपरा खास है, जिसमें खुर गिनती की विशेष परंपरा निभाई जाती है। इस बार नंदभवन में 5 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। अगले दिन, 6 सितंबर को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं, मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। ठाकुरजी के लिए नई पोशाकें तैयार हो रही हैं, और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed