{"_id":"5dde84e68ebc3e54fa4b65a3","slug":"kalraj-mishra-mathura-news-agr4172471130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृज के कण-कण में बसा है आध्यात्मिक प्रेम- कलराज मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृज के कण-कण में बसा है आध्यात्मिक प्रेम- कलराज मिश्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। ब्रज क्षेत्र के कण-कण में आध्यात्मिक प्रेम बसा है। इस पवित्र भूमि में आकर हर व्यक्ति कान्हा के प्रेम के वशीभूत हो जाता है। उक्त बातें राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। वे यहां बृज आदर्श कन्या विद्यालय में 70 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में आए थे।
इस दौरान उन्होंने कन्या विद्यालय के लिए सांसद निधि से हेमामालिनी द्वारा किए सहयोग की सराहना की। उन्होंने मांट क्षेत्र में कन्याओं के लिए नृत्यशाला की स्थापना को भी सराहनीय बताया। इस दौरान समारोह में सांसद हेमामालिनी ने कहा कि कला आध्यात्म के साथ जुड़ा है। नृत्य करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। इसलिए ब्रज की कला में लोक नृत्य बसा हुआ है। वे ब्रज में जल्द ही अपनी निधि से नृत्य एकेडमी की स्थापना करेंगी।
इस मौके पर श्री बृज आदर्श कन्या विद्यालय के प्रबंधक पदम सिंह शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पहले श्री बृज आदर्श कन्या विद्यालय में में विकास भवन, नृत्यशाला, प्रवेश द्वार, विज्ञान प्रयोगशाला, कला व साहित्य एवं आधुनिक प्रार्थना स्थल का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश सहकारी बैंक चेयरमैन तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश,राजेश चौधरी, विजेंद्र पाल सिंह, लखनलाल, बांकेलाल माहेश्वरी, प्रणत पाल सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया।