{"_id":"5e31c9b68ebc3e4b11782885","slug":"kabja-mathura-news-agr4270201109","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की 10 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने वाले को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की 10 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने वाले को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोपी विपुल शर्मा को कर्मचारियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर निगम ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। निगम कर्मचारियों के अनुसार इस जमीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।
कृष्णानगर स्थित मयंक गैस सर्विस वाली गली में नगर निगम का 1000 वर्ग मीटर में पार्क बना है। इस पर फैंचरी गांव के मूल निवासी विपुल शर्मा ने कब्जा कर लिया है। फिलहाल वह राधानगर कृष्णानगर में रह रहे है।
आरोप है कि उसने नगर निगम के लगे बोर्ड आदि उखाड़ दिए और पार्क पर कब्जा कर लिया। इसके लिए उसने कुछ फर्जी अभिलेख भी तैयार करा लिए। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पार्क से नगर निगम के बोर्ड गायब मिले।
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा देख अधिकारियों ने वहां की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई। नगर निगम के नजूल लिपिक बिहारी शरण तिवारी ने बताया कि जिस पार्क की जमीन पर विपुल शर्मा ने कब्जा किया है उसकी कीमत 10 करोड़ है।
वह बुधवार को नगर निगम कार्यालय आया था। उसे सुरक्षाकर्मियों की मदद से पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में नजूल लिपिक की ओर से कोतवाली पुलिस को विपुल शर्मा के खिलाफ नगर निगम की 10 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पालीखेड़ा में जलनिगम की जमीन पर कब्जा
मथुरा। सौंख रोड स्थित गांव पालीखेड़ा खेड़ा में खसरा नंबर 285 में जलनिगम की पानी की टंकी बनी है। स्थानीय दबंगों ने निगम की टंकी के एलेवेटेड टैंक व आसपास की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए।
इसे लेकर राजस्व निरीक्षण व स्थानीय लेखपाल ने तहसीलदार, नगर निगम के आयुक्त को रिपोर्ट सौंप दी, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसील प्रशासन व नगर निगम एक दूसरे का मामला बताकर टाल रहे हैं।