{"_id":"6a91da9d65f08a56a10e1c9c","slug":"kabaddi-extravaganza-to-be-held-in-kosikalan-on-september-6-7-mathura-news-c-160-1-sagr1034-107063-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोसीकलां में 6-7 सितंबर को सजेगा कबड्डी का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोसीकलां में 6-7 सितंबर को सजेगा कबड्डी का महाकुंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नगर में दो दिवसीय 15वीं कोसी प्रो-कबड्डी लीग-2026 का आयोजन किया जा रहा है। गांगवान सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाली इस लीग में महिला-पुरुष वर्ग की टीमें अपने जौहर दिखाएंगी।
समिति के संयोजक अशोक सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बठैन गेट स्थित बीपीएल नर्सिंग होम के पास मैदान पर किया जाएगा। दोनों दिन की प्रतियोगिताएं मैट पर आयोजित होंगी, जिस कारण सभी प्रतिभागी टीमों के लिए नियमानुसार कबड्डी किट अनिवार्य की गई है। 6 सितंबर को पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी मौजूद रहेंगे। पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 41 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार और चतुर्थ पुरस्कार 7100 रुपये रखा गया है।
दूसरे दिन 7 सितंबर को महिला वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी पीसी जैन (दहगांव वाले) और विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदर सिंह सांगवान उपस्थित रहेंगे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बैठक में रामकिशन काका, सतवीर सांगवान, विवेक चौधरी, अमित अग्रवाल, पुष्पेंद्र, प्रदीप सांगवान, चंद्रपाल, भुवनेश, शक्ति, मान सिंह, लोकेश, उदयवीर आदि थे।