{"_id":"62407bf2df158d1e3f79f1d4","slug":"jyotishacharya-made-a-record-of-seeing-the-sun-for-1-hour-26-minutes-mathura-news-mtr5151380153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 70 वर्षीय ज्योतिष ने एक घंटा 26 बिना पलक झपकाए सूरज को एकटक निहारा! बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 70 वर्षीय ज्योतिष ने एक घंटा 26 बिना पलक झपकाए सूरज को एकटक निहारा! बनाया नया रिकॉर्ड
Mon, 28 Mar 2022 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:53 AM IST
सार
ज्योतिष का दावा है कि बिना पलक झपकाए सूरज को पूरे 1 घंटे 26 मिनट तक देखने का यह रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले एक रिकॉर्ड ग्लोबल में भी बनाया है जोकि 1 घंटे का था।
विज्ञापन
बिना पलक झपकाए सूरज को पूरे 1 घंटे 26 मिनट तक देखने का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
70 वर्ष के ज्योतिष आचार्य महेंद्र सिंह वर्मा ने रविवार को सूर्य को एकटक एक घंटे 26 मिनट तक देखा। इस दौरान एक बार भी पलक को नहीं झपकाया। यह सब कैमरों में रिकॉर्ड हुआ। उनके इस रिकॉर्ड को देखने वाले आश्चर्य चकित रह गए। माना जा रहा है कि इस प्रकार का रिकॉर्ड विश्व में किसी और ने नहीं बनाया है ।
खुली आंखों से सूर्य को देखने का रिकॉर्ड ज्योतिषाचार्य द्वारा त्राटक योग के जरिए किया गया है। उन्होंने पहले एक रिकॉर्ड ग्लोबल में भी बनाया है जोकि 1 घंटे तक बिना पलक झपकाए सूरज को देखने का था। पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्होंने आज 1 घंटे 26 मिनट का नया रिकॉर्ड बनाया। रविवार को उनके इस रिकॉर्ड के दौरान इंडिया बुक रिकॉर्ड की ओर से भानुप्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुली आंखों से सूर्य को देखने का रिकॉर्ड ज्योतिषाचार्य द्वारा त्राटक योग के जरिए किया गया है। उन्होंने पहले एक रिकॉर्ड ग्लोबल में भी बनाया है जोकि 1 घंटे तक बिना पलक झपकाए सूरज को देखने का था। पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्होंने आज 1 घंटे 26 मिनट का नया रिकॉर्ड बनाया। रविवार को उनके इस रिकॉर्ड के दौरान इंडिया बुक रिकॉर्ड की ओर से भानुप्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और कोऑर्डिनेटर प्रेरणा शर्मा, अध्यापिका उषा शर्मा, टिजिल चौधरी, इंद्रजीत, निधि सिंह, निधि सिंह दिल्ली ने भी उपस्थित होकर गवाही दी। अन्य लोग भी इस रिकॉर्ड के साक्षी रहे। यह रिकॉर्ड अपने आप में एक अनूठा है। ज्योतिष आचार्य ने कहा कि आगे चलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन करेंगे। नेत्र चिकित्सक के रूप में डॉ. प्रतिभा बंसल रहीं।
विज्ञापन