फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jwellers meet in goverdhan

प्रदेश स्तर पर राजनीतिक दलों को समर्थन देंगे स्वर्णकार

Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
jwellers meet in goverdhan
अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज नगरी में आयोजित स्वर्णकार महापंचायत में देश के कोने-कोने से स्वर्णकार शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का ऐलान किया। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के तत्वावधान में गुरुवार को दिल्ली सेवा सदन में महापंचायत आयोजित की गई। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने कहा कि देशभर में हमारे समाज की आबादी लगभग पांच करोड़ है लेकिन राजनीतिक भागीदारी किसी दल ने सुनिश्चित नहीं की है।
विज्ञापन


अब एकजुट होकर इसके लिए संघर्ष करना होगा। समाज प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर राजनीतिक दलों को समर्थन देगा। महापंचायत के आयोजक बनवारी लाल सोनी ने कहा कि कलियुग में संगठन ही शक्ति है। झारखंड के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, बलदेव चेयरमैन रामकिशन वर्मा, गुड़गांव स्वर्णकार समाज की अध्यक्ष सुभद्रा सोनी, अंकित सोनी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार विचार मंच, मामराज सोनी अलवर, इंदौर जिलाध्यक्ष श्याम सोनी और झारखंड के सच्चिदानंद स्वर्णकार ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत में देशभर के स्वर्णकार संगठनों की एक कोर कमेटी बनाने का निर्णय लिया। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में केंद्रीय वित्तमंत्री को हटाने की मांग की गई। नगर अध्यक्ष पंकज स्वर्णकार के अनुसार एक्साइज टैक्स रोल बैक, स्वर्णकारों को शिल्पी का दर्जा देने, आसान असलाह लाइसेंस प्रक्रिया, और प्रदेश स्तर पर राजनीतिक दलों को समर्थन देने के प्रस्ताव पास हुए। स्वर्णकार विकास परिषद के केंद्रीय मंत्री त्रिलोकी नाथ वर्मा, रामजी लाल सौनी नागौर, शिव कुमार सौनी नीमच, श्रीराम सोनी इंदौर, संजीव वर्मा यमुना नगर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed