{"_id":"577412f74f1c1b454879aacc","slug":"justice-for-mukul-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर शुरू हुई ‘जस्टिस फॉर मुकुल’ मुहिम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर शुरू हुई ‘जस्टिस फॉर मुकुल’ मुहिम
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को छोड़कर भागने वाले अधिकारियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अब तो परिवार के लोग भी न्याय मांगने लगे हैं। फेसबुक पर जस्टिस फॉर मुकुल नाम से पेज बनाने के बाद मुहिम शुरू की गई है। इस रोजाना दर्जनों लाइक और कमेंट्स आ रहे हैं। परिवार वाले भी शासन को कोस रहे हैं।
जवाहर बाग को खाली कराते समय एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी शहीद हो गए थे। यह दो जून की घटना थी। घटना वाले दिन ही साफ हो गया था कि कई सीओ और थानाध्यक्ष समेत उनके हमराह भी उन्हें उपद्रवियों के बीच अकेला छोड़कर भाग गए थे।
मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक मामला पहुंचा। जांच बैठा दी गई। मथुरा के एसपी क्राइम मामले में जांच कर रहे हैं। लेकिन पूरा महीना हो गया और किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी भी इस पर दुखी हैं। उन्होंने मुकुल द्विवेदी के फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट करके नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन
पोस्ट में कहा गया है कि एक सपा नेता को पीटने के मामले में एसएसपी पर कार्रवाई हो गई लेकिन उनके पति को छोड़कर भागने वाले अभी तक कार्रवाई के घेरे में नहीं आए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें शहीद मानने में भी देरी दिखाई। मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि डीएम और एसएसपी को हटाकर कहीं दूसरी जगह तैनाती देना कार्रवाई नहीं है।