फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   court sentenced two convicts of misdeed with dalit woman to seven years perison in Mathura

Mathura: दुष्कर्म पीड़िता को 28 साल बाद मिला इंसाफ, दो दोषियों को सात-सात साल के कारावास की सजा

Thu, 15 Dec 2022 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 12:26 PM IST
सार

गोवर्धन के एक गांव में हुई दुष्कर्म की घटना के दोनों अभियुक्तों को अदालत ने सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों ने बंदूक के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन
court sentenced two convicts of misdeed with dalit woman to seven years perison in Mathura
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एक दुष्कर्म पीड़ित महिला को 28 वर्ष बाद न्याय मिल सका। गोवर्धन के एक गांव में हुई घटना के दोनों अभियुक्तों को अदालत ने सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों ने बंदूक के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। अदालत के फैसले के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


घटना 9 मई 1994 की है। गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक हरी और प्रेम पीड़ित महिला और उसके पति को खेत से भूसा ले जाने के लिए बुलाकर ले गए थे। महिला का पति भूसा लेकर घर आ गया था। लेकिन उसकी पत्नी को बीच रास्ते में दोनों आरोपियों ने पकड़ लिया। आरोपियों ने बंदूक के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

बच्चों के सामने किया था दुष्कर्म 

घटना के वक्त महिला के बच्चे भी मौजूद थे। बच्चों ने इसकी जानकारी पिता को दी। उसने जब थाने से रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बाद में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। लंबी न्यायिक लड़ाई के बाद महिला को 28 वर्ष बाद बुधवार को न्याय मिल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केस की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट मनोज कुमार मिश्रा ने अभियुक्त हरी और प्रेम को दुष्कर्म का दोषी मानते हुए सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सनाई है। विशेष लोक अभियोजक सुरेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि अदालत ने सजा के साथ-साथ दोनों पर सात-सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जवान से हो गए बुजुर्ग

न्यायिक प्रक्रिया इतनी लंबी चली कि जो अभियुक्त जवान थे, अदालत का निर्णय आते-आते बुजुर्ग हो गए। जिस समय उन पर घटना का आरोप लगा था तब वह युवक थे। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि पहले तो एफआईआर होने में ही परेशानी हुई थी। बाद में जब न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज हुई तो अभियुक्तगण हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। वर्तमान में दोनों अभियुक्त लगभग 65-65 वर्ष के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed