{"_id":"6346d6782bb59b74b92fe533","slug":"junk-warehouse-built-in-school-members-angry-mathura-news-mtr525425551","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बोले- योगी की सरकार है, यहां बुलडोजर खूब चल रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बोले- योगी की सरकार है, यहां बुलडोजर खूब चल रहा है
Thu, 13 Oct 2022 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 07:35 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नवेंदु सिंह इजीकेल ने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार है, यहां बुलडोजर खूब चल रहा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नवेंदु सिंह इजीकेल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये योगी की सरकार है, यहां बुलडोजर खूब चल रहा है। यह कहना है कि उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नवेंदु सिंह इजीकेल का। वह बुधवार को वृंदावन के अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के चर्च की संपत्ति पोर्टर बर्चर्ड मेथोडिस्ट विद्यालय एवं सीएफसी मिशन हॉस्पिटल पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर जांच करने आए थे। उन्होंने विद्यालय और हॉस्पीटल की दुर्दशा और कब्जा देख अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार और नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह से कहा कि बेशकीमती संपत्ति को बचाया जाए। अगर कही अवैध निर्माण है तो उसे हटाया जाए। कहा कि यह कैसे संभव है कि एक स्कूल और हॉस्पिटल को खुदबुर्द कर व्यापारिक गतिविधियां हो गईं और पता नहीं चला। विद्यालय को कबाड़ का गोदाम बना दिया गया है। दुकानों का निर्माण हो गया और व्यवसाय चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह रिपोर्ट आयोग के समक्ष रख अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। मालूम हो कि महंत मधुमंगल शरणदास शुक्ल ने पिछले दिनों अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के चर्च की संपत्ति की खुर्द-बुर्द करने की अल्पसंख्यक आयोग और मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसी शिकायत पर जांच शुरू हो गई है।