{"_id":"64fb5e7094c4b4163a00a7e5","slug":"junior-students-will-learn-ai-and-coding-mathura-news-c-369-1-mt11003-165-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एआई और कोडिंग सीखेंगे जूनियर के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एआई और कोडिंग सीखेंगे जूनियर के विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बेसिक के पाठ्यक्रम में हो रहा बदलाव, जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी करेंगे विमोचन
- इस प्रशिक्षण से कंप्यूटर में कॅरिअर बनाने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। बेसिक के जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थी अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और कंप्यूटर कोडिंग सीखेंगे। ताकि अपने भविष्य की राह को अभी से तैयार कर सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें। इसके लिए विभाग द्वारा पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जिसका जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विमोचन करेंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विद्यार्थियों के कौशल विकास व रोजगार परक पठन पाठन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को आधुनिक विषय पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इन विषयों में उन्हें कंप्यूटर, डाटा मैनेजमेंट, लॉजिकल थिकिंग, साइबर सुरक्षा से संबंधित पढ़ाई कराई जाएगी। इससे उनमें डिजिटल साक्षरता भी बढ़ेगी। बच्चे डिजिटल साक्षर होंगे तो अपने व अपने अभिभावकों के कई काम वह मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से कर सकेंगे।
एआरपी बलवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए किताबें भी तैयार की जा रही हैं। इनका पाठ्यक्रम बदलाव किया जा रहा है। ताकि बच्चों के हिसाब से पाठ्यक्रम रखा जा सके। यह उन्हें पढ़ने में अधिक कठिन न लगे। कहा कि हालांकि यह बिल्कुल बेसिक पाठ्यक्रम होगा लेकिन इससे बच्चों को उनके भविष्य की तैयारी अभी से करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बिना कंप्यूटर के कैसे पढ़ेंगे बच्चे
विभाग बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और कोडिंग पढ़ाने के लिए किताबें तैयार कर रहा है। पाठ्यक्रम में बदलाव हो रहे हैं लेकिन परिषदीय विद्यालयों में कंप्यूटर ही नहीं हैं तो बच्चों को प्रेक्टिकल करके कैसे सिखाया जाएगा। बिना कंप्यूटर के तो बच्चों को सिर्फ किताबों से ही पढ़ाया जा सकेगा।