फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Junior Premier League match won by Braj Panthers and Deva Titans

Mathura News: जूनियर प्रीमियर लीग मैच ब्रज पैंथर्स और देवा टाइटंस ने जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Junior Premier League match won by Braj Panthers and Deva Titans
मथुरा। एलन क्रिकेट ग्राउंड में मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ मिलाते हुए। - फोटो : mathura
मथुरा। एलन क्रिकेट ग्राउंड में जूनियर प्रीमियर लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच ब्रज पैंथर्स और रतन डॉमिनेटर्स के मध्य शुरू हुआ। ब्रज पैंथर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

क्रिकेट के शुभारंभ में देव ठाकुर, चंद्र पाल सिंह, ओमवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पैंथर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाएं। इसमें मिलन यादव ने 68 और अमन यादव ने 38 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतन डॉमिनेटर्स टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें ब्रज पैंथर्स ने 78 रन से मैच में जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच वंश प्रताप को दिया गया।
विज्ञापन

उधर, दूसरा मैच इंस्पायरिंग वॉरियर्स और देवा टाइटंस के बीच शुरू हुआ। इसमें देवा टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। इंस्पायरिंग वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन 10 विकेट के नुकसान पर बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवा टाइटंस ने 27 ओवर में मैच चेस कर लिया और 4 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच उत्कर्ष चौधरी को दिया गया। इस अवसर पर मिथलेश पांडे, प्रमोद यादव, कमल तेजवानी, रकीब खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed