फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Junction to be monitored via 280 cameras

Mathura News: जंक्शन की 280 कैमरों से की जाएगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Junction to be monitored via 280 cameras
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आगरा मंडल रेलवे ने मथुरा जंक्शन समेत गोवर्धन, वृंदावन रोड और भूतेश्वर रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मथुरा जंक्शन पर करीब 280 सीसीटीवी कैमरों से चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में वरिष्ठ अधिकारी तीन से सात सितंबर तक 24 घंटे व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में स्टेशन निदेशक, सहायक सुरक्षा आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तीनों शिफ्टों में तैनात रहेंगे। यहां रेलवे चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए मथुरा जंक्शन पर करीब 170 आरपीएफ के जवान और वाणिज्य विभाग के 50 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। बुकिंग कार्यालय में 15 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। स्टेशनों पर भी अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ तैनात रहेगा।
विज्ञापन

मथुरा-अछनेरा खंड के समपार फाटक 358 और मथुरा-कासगंज खंड के फाटक 357 पर भी सुरक्षा बल तैनात रहेगा। स्टेशन पर स्वच्छता और पेयजल की विशेष व्यवस्था के साथ होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। इस दौरान करीब आठ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी और जरूरत पड़ने पर ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed