फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jumped in the well and gave life

युवक कुएं में गिरा नहीं था बल्कि कूदकर जान दी थी

Thu, 18 Jul 2019 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Jumped in the well and gave life
मथुरा। गांव सुथरिया में कुएं में गिरे युवक को निकालने का प्रयास करते लोग। - फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। राया के गांव सुथरिया में पैर फिसलने से युवक कुएं में नहीं गिरा था, बल्कि उसने खुद ही कूदकर जान दी थी। ऐसा पुलिस का कहना है। पुलिस की मानें तो गृहक्लेश के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया। 15 घंटे बाद युवक के शव को कुएं से निकाल लिया गया। शव निकालने में हो रही देरी पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए लेकिन समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

थाना राया के गांव सुथरिया निवासी रोशनलाल (36) पुत्र राजेंद्र बुधवार की शाम चार बजे खेत पर काम करते हुए प्राचीन कुएं में गिर गया था। खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया और गिरे युवक को निकालने के प्रयास किए गए। असफल ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। सेना के जवानों ने भी रातभर कुएं से युवक का शव निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया।
विज्ञापन

रात को सफलता न मिलने पर गुरुवार को चले रेस्क्यू से सुबह सात बजे युवक के शव को निकाल लिया गया। सीओ महावन जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि गृहक्लेश के चलते युवक ने खुद कुएं में छलांग लगाकर सुसाइड किया था। युवक के कूदने के बाद उसके फौजी चाचा ने बचाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि गोताखोरों की मदद से रस्सी और कांटा डालकर चारपाई से रोशन लाल के शव को बहार निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ साल पुराना है कुआं
गांव सुथरिया में जिस कुएं में रोशन लाल की डूबकर मौत हुई है, वह सौ साल पुराना है। इस कुएं को बंद नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 35 फीट गहरे कुएं के आसपास धान की फसल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed