फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   judicial investigation for jawahar bag operation

रामवृक्ष की मनमानी पर क्यों रहे खामोश अफसर

Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
judicial investigation for jawahar bag operation
जांच दल
ढाई साल तक रामवृक्ष ने जवाहर बाग में मनमानी की। कभी मेन गेट को बंद करा देता तो कभी सरकारी आफिस पर कब्जा कर लेता। बाग को भी नुकसान पहुंचाया गया। शुरुआत में तो ज्यादा भीड़ भी नहीं थी।
विज्ञापन


आसानी से निकाला जा सकता था, फिर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। न्यायिक आयोग के इन सवालों में अफसर भी उलझकर रह गए। कुछ ने यह कहकर अपना पीछा छुड़ाया कि उस वक्त वह नहीं थे तो किसी ने कहा कि जब भी जवाहर बाग में अफसर जाते थे वहां भीड़ घेर लेती थी।
विज्ञापन


जवाहर बाग हिंसा की जांच के दूसरे दिन इस घटना से जुड़े कई अहम साक्ष्य आयोग की टीम के सामने रखे गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरा रिकार्ड न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत न्यायाधीश मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा और आयोग के सचिव प्रमोद कुमार गोयल के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


49 लोगों ने शपथ पत्र देकर अपनी बात रखी। अधिकांश का सवाल यही था कि रामवृक्ष मार्च 2014 से जून, 2016 तक मनमानी करता रहा लेकिन किसी अधिकारी ने इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया। अगर पहले ही कदम उठा लिया गया होता तो इतनी भीड़ जमा नहीं होती।


जवाहर बाग वैसे भी सरकारी संपत्ति है। उद्यान विभाग की जमीन है। इस जमीन पर किसी को सत्याग्रह करने की अनुमति कैसे दी जा सकती है। आयोग को शपथ पत्र देने वालों ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस और प्रशासनिक अमले की भी लापरवाही रही है। अगर अफसरों ने सख्ती की होती तो आज यह हालात न बनते। आयोग ने भी यहीं सवाल अधिकारियों से किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed