फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   journalism, day, awarded, journalist, mathura

पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, जनता को है पूर्ण भरोसा

Sun, 31 May 2020 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
journalism, day, awarded, journalist, mathura
पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम दीप प्रज्वलित पर उद्घाटन करते जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्? - फोटो : MATHURA
मथुरा। नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं बृज प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को पत्रकारिता दिवस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार, अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। डेंपियर नगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता का पेशा पवित्र है। इसे बदनाम न होने दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि यह कार्य मिशन है। कठिन परिस्थिति में आप अपने कार्य को अंजाम देते हैं, जो सराहनीय और वंदनीय है। गोकुल से विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र का चौथे स्तंभ है। जनता को पत्रकारिता पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

गोवर्धन विधायक ठा. कारिंदा सिंह ने कहा कि आप लोगों का भी बीमा होना चाहिए। इसकी सरकार में बात करेंगे। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि प्रेस क्लब के लिए एक भवन होना चाहिए। इसके लिए सभी मिलकरके प्रयास करेंगे। महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने कहा कि दिवंगत पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ और महेश चौधरी के नाम से वह मार्ग का नाम रखेंगे। प्रेस क्लब भवन के लिए भूखंड की फाइल को पुन: शुरू कराया जाएगा। एडीएम प्रशासन सतीश त्रिपाठी व सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारिता दिवस पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी रितेश अग्रवाल, महेश काजू, विनोद दीक्षित ने उत्तरीय ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मदन गोपाल शर्मा ने किया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी, सौरभ गुप्ता एडवोकेट, ठा. ब्रजेश सिंह एडवोकेट, बार के पूर्व कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, पं.आलोक शर्मा, ठा. शैलेंद्र सिंह, सूचना विभाग के नारायण सिंह, राजू पंडित आदि को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed