Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jodhpur Jhal is attracting foreign tourists.

Mathura News: विदेशी सैलानियों को लुभा रहा जोधपुर झाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur Jhal is attracting foreign tourists.
इंग्लेंड के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऐश्ले बून अपने साथियों के साथ। 
फरह। बृजतीर्थ विकास परिषद द्वारा वित्तपोषण जोधपुर झाल वेटलैंड पर प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की चहचहाहट विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

इंग्लैंड के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऐश्ले बून ने जब दिल्ली में जोधपुर झाल के बारे मे सुना तो वे नेचर गाइड गजेंद्र सिंह व टूर ऑपरेटर विनोद गोस्वामी के साथ जोधपुर झाल पहुंचे। ऐश्ले बून ने कहा कि जोधपुर झाल के बारे में जितना सुना यह उससे कहीं अधिक बेहतर है। यहां उन्होंने दो घंटे में 72 प्रजातियों के पक्षी देखे हैं। यह यात्रा उनके लिए अद्भुत व सुखद पल है। जोधपुर झाल के संरक्षण से जुड़े बीआरडीएस संस्था के ईकोलोजिस्ट डॉ केपी सिंह ने बताया कि जोधपुर झाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। इस समय जोधपुर झाल में प्रवासी पक्षियों में नोर्दन पिनटेल, नोर्दन शोवलर, गेडवाल, बार-हेडेड गूज, ग्रे-लैग गूज, कॉमन टील, टफ्टिड डक, कॉमन पोचार्ड, कॉमन कूट, सिट्रिन वेगटेल, ब्लूथ्रोट, साइबेरियन स्टोनचौट, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल, मार्श हैरियर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed