Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jhoolan festival will start from Radha temple of Barsana on Hariyali Teej

हरियाली तीज: सफेद छतरी में दर्शन देंगी राधारानी...स्वर्ण हिंडोले में भी दिखेगी झलक, झूलन महोत्सव का होगा आगाज

Sat, 26 Jul 2025 08:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 26 Jul 2025 08:43 PM IST
सार

हरियाली तीज की सुबह राधारानी मंदिर को हरे परिधानों से सजाया जाएगा। राधारानी को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही ब्रज में झूलन महोत्सव का आगाज हो जाएगा।

विज्ञापन
Jhoolan festival will start from Radha temple of Barsana on Hariyali Teej
राधारानी मंदिर बरसाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्रज मंडल में झूलन महोत्सव की परंपरा का शुभारंभ हमेशा की तरह इस बार भी बरसाना से होने जा रहा है। हरियाली तीज पर रविवार को राधारानी मंदिर में झूलन महोत्सव का आगाज होगा। तेरह दिन तक राधा-कृष्ण स्वर्ण जड़ित हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन


सेवायत संजय गोस्वामी ने बताया कि हरियाली तीज की सुबह मंदिर को हरे परिधानों से सजाया जाएगा। राधारानी को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। बताया गया कि ब्रज में झूलन महोत्सव की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। मुगल सम्राट अकबर भी इस महोत्सव से अभिभूत थे। उनके राजस्व मंत्री टोडरमल ने प्राचीन झूलन स्थलों पर पत्थर के झूले और रासमंडल बनवाए थे। आज भी उन स्थलों पर राधा-कृष्ण झूला झूलते हैं। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

स्वर्ण हिंडोले का इतिहास
मंदिर में विराजमान स्वर्ण हिंडोले का निर्माण 77वर्ष पूर्व सेठ हरगुलाल ने मंदिर सेवायतों व श्रद्धालुओं के सहयोग से करवाया था। बनारस के कनकपुर जंगलों से लाई गईं शीशम की लकड़ियों से यह झूला तैयार किया गया था। इसे कारीगर छोटेलाल ने निर्मित किया, उन्होंने बांकेबिहारीजी के झूले का निर्माण भी किया था। बाद में इसे चांदी व सोने के पत्तर से सजाया गया।

तीन बार दर्शन देती हैं सफेद छतरी में राधारानी
हरियाली तीज की संध्या को राधारानी मंदिर परिसर की सफेद छतरी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगी। मंदिर सेवायत डोले को कंधों पर उठाकर नीचे स्थित संगमरमर की छतरी तक लाएंगे। वहां गोस्वामी समाज की कन्याओं द्वारा आरती की जाएगी। वर्ष में केवल तीन बार धुलेंडी, हरियाली तीज और राधाष्टमी पर राधारानी का डोला सफेद छतरी में विराजमान होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed