फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen from locked house

Mathura News: बंद मकान से लाखों आभूषण और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen from locked house
फरह। कस्बे में एक बंद मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। मकान मालिक परिवार सहित वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। शनिवार रात को परिवार के लौटने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नरेंद्र गोयल की फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है, जिसका निवास दुकान के ऊपर ही है। चोर छत में बनी खिड़की की सरिया तोड़कर घर में दाखिल हुए और अलमारी का लॉकर तोड़ा। उन्होंने 5.65 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुराए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए और डीवीआर भी चोर ले गए। रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट एकत्रित किए हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed