{"_id":"672bc0d8f9b8a3e3e80fb099","slug":"jewellery-and-money-worth-lakhs-stolen-from-four-houses-in-two-colonies-mathura-news-c-29-1-mtr1013-312834-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो कॉलोनियों के चार मकानों से लाखों के जेवर-रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो कॉलोनियों के चार मकानों से लाखों के जेवर-रुपये पार
विज्ञापन
टाउनशिप। थाना रिफाइनरी क्षेत्र की दो कॉलोनियों में चोरों ने चार मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और रुपये चोरी कर लिए। आजमपुर मार्ग स्थित संगम सिटी कॉलोनी निवासी फौजी सुभाष की पत्नी मकान का ताला लगाकर भाई दूज पर मायके गई थी।
पीछे से चोरों ने गेट का ताला तोड़कर कमरे में अलमारी में रखे दस जोड़ी पायल, पांच जोड़ी विछुआ, सोने के झुमका, जंजीर, बीस हजार रुपये चोरी कर ले गए। रिफाइनरी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं बाद के पास सनसिटी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों के ताले तोड़कर दिए। महेश सोमवार को गांव गए थे। वे बीएसएफ में आरक्षी हैं।
मकान के ताले तोड़कर चोर छह जोड़ी तोड़िया, एक जोड़ी सोने की टॉप्स, एक जोड़ी कुंडल, एक जंजीर, तीस हजार रुपये, धर्मेंद्र के मकान से ढाई सौ ग्राम चांदी के आभूषण, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, तीस हजार रुपये और चंद्रपाल के घर से ढाई सौ ग्राम चांदी के आभूषण, एक जोड़ी कान की सोने की बाली, दो जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी कुंडल, साठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। मकान स्वामियों ने थाना रिफाइनरी में तहरीर दी है।