फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jewelers were duped of lakhs of rupees by offering them brass bangles.

Mathura News: पीतल की चूड़ियां देकर ज्वेलर्स से की लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jewelers were duped of lakhs of rupees by offering them brass bangles.
ज्वैलर्स की दुकान से सामान ले जाने वाला युवक।
राया। कस्बा के रेतिया बाजार में एक शातिर युवक ज्वेलर्स को पीतल की चूड़ियां देकर लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण ठग कर ले गया।
विज्ञापन

राजवीर सोनी की रेतिया बाजार में दुकान है। दोपहर को राजवीर सोनी का पुत्र सचिन दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दुकान पर युवक आया और उसने सचिन से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। इस दौरान शातिर ने दुकानदार से सोने की चार अंगूठी और एक पेंडल घर पर दिखाने को कहा। बदले में पीतल की चूड़ियां दुकानदार को गारंटी के रूप में देकर वह स्वर्ण आभूषण लेकर चला गया। जब काफी समय व्यतीत होने पर भी वह वापस लौट कर नहीं आया तो दुकानदार को शक हुआ और उसने चूड़ियां चेक कीं तो वह पीतल की निकलीं। पीड़ित का कहना है कि युवक हैलमेट लगाए हुए था, जिससे उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed