फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jeweler was murdered in Mathura

UP: मथुरा में सराफा कारोबारी की हत्या...घर में मिली खून से सनी लाश, लूट का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Jan 2026 01:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 04 Jan 2026 01:41 PM IST
सार

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के तेलीपाड़ा में सराफा व्यापारी का शव घर में पड़ा मिला। खून से लथपथ शव देख परिजनों की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन
jeweler was murdered in Mathura
माैके पर जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर के तेलीपाड़ा, लाल दरवाजा इलाके में बुजुर्ग चांदी कारोबारी का शव घर में खून से लथपथ मिला। घर की सारी अलमारी खुली हुई थी और सामान अस्त-व्यस्त था। कारोबारी की कनपटी पर गोली लगने का निशान है। परिजनों का आरोप है की कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई है और घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस वह फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


60 वर्षीय चांदी कारोबारी सतीश चंद्र गर्ग अपने मकान में अकेले रहा करते थे। उनके तीन बेटे हैं जो कि बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर में उनके अलावा दो किराएदार भी रहते थे। रविवार सुबह जब उनकी सीढि़यों का गेट नहीं खुला तो किराएदारों को शक हुआ। उन्होंने सतीश चंद्र के परिजनों को फोन के द्वारा सूचित किया। पुलिस के आने पर जब गेट खोल कर देखा गया तो चांदी कारोबारी अपने कमरे में पलंग पर मृत पड़े मिले।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed