{"_id":"5e28599e8ebc3e4b605cfe2b","slug":"je-murder-loot-crime-mathura-news-agr425980581","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के हत्यारोपी नोएडा में चलाते हैं ओला बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के हत्यारोपी नोएडा में चलाते हैं ओला बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जेई की हत्या में शामिल बदमाश नोएडा में ओला बाइक चलाते हैं। आठ रुपये किमी. पर सवारियों को उनके गंतव्य तक छोड़ते हैं। ऐसा पुलिस ने खुलासे में दावा किया है।
नौ दिन पहले नोएडा से लूट की योजना के तहत मथुरा आना बताया। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 16 जनवरी को डहरुआ रोड पर चंद्रावलि कोल्ड स्टोर के पास लूट के इरादे से किशन और पप्पू खड़े हुए थे। लूट की वारदात से पहले दोनों ने जमकर शराब भी पी थी। धीमी-धीमी बारिश हो रही थी। मार्ग पर वाहन काफी कम ही चल रहे थे।
इसी बीच पानीगांव की तरफ से बाइक सवार आता दिखाई दिया। यह बिजली विभाग का जेई प्रदीप कुमार था। पुलिस के अनुसार जेई को लूट के इरादे से रोककर मुख्य आरोपी किशन ने दो गोली दाग दीं। पेट में गोली लगने से जेई गिर पड़ा। जेई का सामान लूटते, उससे पहले मार्ग पर ऑटो आ गया। दोनों बाइक से भाग खड़े हुए। दोनों नोएडा चले गए। इस वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे। इसके पीछे मंशा यह थी पुलिस की पकड़ में न आ सकें।