फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jawahar bagh case in mathura

जवाहर बाग में दो फाड़ होने लगा था रामवृक्ष का संगठन

Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
jawahar bagh case in mathura
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग में रामवृक्ष का संगठन (स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह) दो फाड़ होने लगा था। रामवृक्ष के दोनों कमांडर चंदनबोस और राकेश गुप्ता अपने अलग-अलग गुट बनाने लगे थे। यह अंदरूनी कलह चंदे की रकम में 1,85,880 रुपये के घपले के मुद्दे पर शुरू हुई थी।
विज्ञापन


जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष की टीम में यूं तो तमाम लोग थे लेकिन चंदनबोस और राकेश गुप्ता को सबसे खास माना जाता था। राकेश गुप्ता रसद की सप्लाई करता था और संगठन का फाइनेंसर था। जबकि चंदनबोस हर वक्त जवाहर बाग की सुरक्षा में लगा रहता था। जब भी रामवृक्ष जवाहर बाग के मुख्य गेट पर आता तो चंदनबोस उसके साथ रहता था। लेकिन पिछले करीब तीन महीने से इस संगठन में कलह शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


कलह की वजह चंदे की रकम में गोलमाल था। जब रामवृक्ष ने चंदे की रकम को जुड़वाया तो उसमें करीब पौने दो लाख रुपये कम निकले थे। हिसाब की सभी कापियां पलटने के बाद भी इन रुपयों का कोई रिकार्ड नहीं मिल रहा था। जवाहर बाग से जो हिसाब की कापी पुलिस को मिली हैं उसमें इस बात का साफ उल्लेख है। हिसाब चेक करने वाले ने कापी के नीचे वाली लाइन में नोट लगाकर लिखा है कि रुपये कम बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह मामला रामवृक्ष तक पहुंचा तो उसने चंदनबोस और राकेश गुप्ता दोनों को बुलाकर जवाब तलब किया। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया था। बताया गया कि दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। बस यहीं से गुटबाजी शुरू हो गई थी। दोनों ही संगठन की कमान अपने हाथ में लेने के लिए कोशिश करने लगे। अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने लगे। पुलिस पूछताछ में चंदनबोस ने भी इस संबंध में पुलिस को बताया था।


रामवृक्ष को घिरता देख भाग निकले थे सभी
दो जून को आपरेशन जवाहर बाग के दौरान एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष फरह संतोष यादव के शहीद होने के बाद पुलिस ने कब्जाधारियों पर बल प्रयोग किया तो भगदड़ मच गई थी। रामवृक्ष को घिरता देख हर वक्त उसके इर्द गिर्द रहने वाले भी अपनी जान बचाकर भाग गए थे। पुलिस पूछताछ में पहले चंदनबोस और अब राकेश गुप्ता ने भी यही कहा है। इन लोगों ने बताया है कि बवाल शुरू होते ही है वे जवाहर बाग से  फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed