{"_id":"57716ecc4f1c1ba32c79a9d7","slug":"jawahar-bag-will-be-picnic-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेआउट लेकर जवाहर बाग पहुंचे इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेआउट लेकर जवाहर बाग पहुंचे इंजीनियर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
जवाहर बाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग के नाम पर पुती हिंसा की कालिख को मिटाते हुए उसे पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील करने के लिए इंजीनियर्स की टीम जवाहर बाग पहुंची। यहां उन्होंने बाग का मुआयना किया और उद्यान विभाग के अधिकारियों से इसके नक्शे पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जवाहर बाग को लखनऊ स्थित लोहिया पार्क के रूप में तब्दील करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को सौंपी है। इसी के दृष्टिगत सोमवार को निर्माण निगम के अभियंता एचबी सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय पहुंचकर निरीक्षक बीडी दीक्षित के साथ जवाहर बाग के क्षेत्रफल, नक्शा को लेकर चर्चा की। तदोपरांत आर्किटेक्ट प्रेम सिंह के साथ संपूर्ण स्थल का मुआयना किया।
निर्माण निगम के अभियंता ने बताया कि निर्माण निगम को जवाहर बाग का लेआउट लोहिया पार्क के मॉडल पर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही 106 एकड़ में फैले जवाहर बाग को ब्रज क्षेत्र के लिए ही नहीं, यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी मनोरंजन के बेहतरीन स्थल के रूप में विकसित करने का प्लान शासन के समक्ष प्रस्तुत कर देंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
15 एकड़ में विकास चाहता है उद्यान विभाग
जिला उद्यान विभाग की मंशा 106 एकड़ जमीन के बजाए 15 से 20 एकड़ क्षेत्रफल में लोहिया पार्क के पैटर्न पर विकास की है। उद्यान विभाग के अधिकारी चाहते हैं कि इसका मूल स्वरूप पूर्व की भांति बना रहे, सिर्फ जवाहर बाग के फ्रंट को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाए। जवाहर बाग में कब्जे से पहले तक इसकी पहचान उद्यान विभाग की प्रमुख नर्सरी के रूप में थी। यहां अमरूद, बेर, फालसेव और बेल इस क्षेत्र में लोगों को बेहद पसंद थे।