फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jawahar bag investigation is going on

बहुत परेशान थे जवाहर बाग कालोनी के लोग

Tue, 28 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 28 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
jawahar bag investigation is going on
jawahar bagh file photo
जवाहर बाग हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को जवाहर बाग कालोनी में रहने वाले 80 परिवारों ने भी आपबीती बताई। उन्होंने आयोग को बताया गया कि जवाहर बाग में इतना शोर रहता था कि बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ा था। किसी ने होटल में कमरा लिया तो कोई अपने दोस्त के घर रहकर पढ़ा।
विज्ञापन


ढाई साल तक जवाहर बाग में कब्जा जमाने वाले रामवृक्ष ने यहां हजारों की भीड़ के लिए तंबुओं का शहर बसा रखा था। यह सब प्रशासन की नजरों के सामने होता रहा। इस भीड़ से सबसे ज्यादा परेशान जवाहर बाग कालोनी में रहने वाले 80 परिवार थे।
विज्ञापन


यहां होने वाली हर गतिविधि इन्हें नजर आती थी। जवाहर बाग में बनी रसोई का धुआं भी सीधे इनके मकानों तक पहुंचता था। बाग में खड़े लोग इन्हें धमकाते रहते थे। कहते थे कि वह उनके मकानों पर भी कब्जा कर लेंगे। अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते थे। अब जब न्यायिक आयोग जांच करने पहुंचा तो इन लोगों ने आपबीती सुनाई। इस संबंध में कुछ शपथपत्र भी दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग वालों ने भी सुनाया दर्द
 उद्यान विभाग के अधिकारियों ने भी न्यायिक आयोग के समक्ष पेश होकर अपना बात रखी। इन लोगों का कहना है कि जवाहर बाग जिस ठेकेदार को दिया गया था उसे भी इन लोगों ने भगा दिया था। बाग को भी तहस नहस कर दिया है। पेड़ों को काट लिया गया था। सरकारी क्वार्टर पर भी इन लोगों का कब्जा था। जब खाली कराने की कोशिश की गई तो धमकाया गया। कर्मचारियों के साथ मारपीट तक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed