फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Janmashtmi 2022 : Krishna Janmashtami celebrations has started in Nandgaon

Janmashtmi 2022 : रानी तेरौ चिर जीवै गोपाल, नंद तिहारौ कान्हा जियौ...

Thu, 18 Aug 2022 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नंदगांव (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, नंदगांव (मथुरा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Aug 2022 06:36 AM IST
सार

Janmashtmi 2022 : रानी तेरौ चिर जीवै गोपाल, नंद तिहारौ कान्ह जियौ, महा मुनि देत असीस ब्रजेस आदि पदों से भक्तों के अनूठे प्रेम की भावनाएं साफ छलकती हैं। समाज में अष्टछाप के कवियों के अलावा अन्य रसिकों की वाणी सुर, लय ताल में झांझ, मजीरा और मृदंग आदि वाद्य यंत्रों के साथ गाया जा रहा है।

विज्ञापन
Janmashtmi 2022 : Krishna Janmashtami celebrations has started in Nandgaon
रोशनी में नहाया वृंदावन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदीश्वर पहाड़ी स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में इन दिनों समाज गायन के माध्यम से कन्हैया की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना उनके सखाओं द्वारा की जा रही है। रानी तेरौ चिर जीवै गोपाल, नंद तिहारौ कान्ह जियौ, महा मुनि देत असीस ब्रजेस आदि पदों से भक्तों के अनूठे प्रेम की भावनाएं साफ छलकती हैं। 

विज्ञापन


समाज में अष्टछाप के कवियों के अलावा अन्य रसिकों की वाणी सुर, लय ताल में झांझ, मजीरा और मृदंग आदि वाद्य यंत्रों के साथ गाया जा रहा है। सैकड़ों वर्षों से भी अधिक समय से नंदभवन में समाज गायन की परंपरा चली आ रही है। बताया जाता है कि गोस्वामीजनों के पूर्वज आनंदघन बाबा ने इसकी शुरुआत की। इस समय मंदिर में समाज गायन का दौर चल रहा है। यह क्रम पूर्णिमा से ही प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन


पूर्णिमा से एकम तिथि तक रात को समाज गायन का आयोजन किया जाता है। दूज तिथि से दोपहर में आज बधायौ ब्रजराज के रानी जायौ मोहन पूत नामक पद से जन्म बधाइयों का गायन प्रारंभ हो जाता है। समाज का तिथि एवं पर्व के अनुसार उनका गायन किया जाता है। नंदभवन में 20 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दौरान कस्बे के अधिकांश लोग व्रत रखेंगे। 21 अगस्त को नंदभवन में धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। विभिन्न लीलाओं के साथ संध्या को दंगल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 1:55 बजे होगी मंगला आरती
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी के श्रीविग्रह का दूध, दही, बूरा, शहद और घी से अभिषेक होगा। इसके बाद ठाकुर जी को विशेष शृंगार धारण कराए जाएंगे। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह 7:45 बजे खुलेंगे और 7:55 मिनट पर शृंगार आरती के दर्शन होंगे। 11 बजे राजभोग आएगा और 12 बजे छींटा देकर पर्दा बंद किया जाएगा।


सायंकाल 5:30 से रात्रि 9:30 बजे तक बजे दर्शन खुलेंगे। इससे पहले 9:25 पर शयन भोग आरती और 9:30 बजे पटबंद होंगे। इसके बाद रात्रि 12 बजे से महाभिषेक होगा। यह दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए सुलभ नहीं होंगे। इसके बाद रात्रि रात लगभग 1:45 बजे दर्शन खुलेंगे, इसके बाद 1:55 बजे मंगला आरती प्रारंभ होगी। कुछ समय के लिए पट बंद होंगे, इसके बाद पुन: 2 बजे से सुबह 5:30 बजे तक ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन भक्तों को होंगे। ठाकुरजी की मंगला आरती साल में सिर्फ एक बार जन्माष्टमी के दिन होती है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed