फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmashtami 2024 Time And Date For Vrat And Janmashtami Pujan banke bihari mandir mathura

Janmashtami 2024: जानें 26 या 27 अगस्त, किस दिन मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी...पुलिस के लिए राहत संग चुनौती

Tue, 13 Aug 2024 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 10:02 AM IST
सार

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार कौन सी तारीख को मनाई जाएगी। 26 और 27 अगस्त दोनों ही तारीखों को लेकर लोगों में बड़ा असमंजस है। तो बता दें कि इस बार दो तिथियों में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। हालांकि दो तिथियां होना पुलिस के लिए राहत संग चुनौती भी है।   

विज्ञापन
Janmashtami 2024 Time And Date For Vrat And Janmashtami Pujan banke bihari mandir mathura
कब है जन्माष्टमी 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो तिथियों में मनाई जाएगी। मथुरा स्थित जन्मभूमि में 26 अगस्त की रात और वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 27 की रात जन्माष्टमी उत्सव होगा। पुलिस-प्रशासन को इस बार दो दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना होगा।

विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन के लिए दो दिनों का इंतजाम एक लहजे से राहत भरा और दूसरे लिहाज में चुनौती भरा है। एसएसपी ने शासन से 1200 पुलिसकर्मी, सात कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ की मांग की है। हालांकि शासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह कितनी फोर्स उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि 26 और 27 अगस्त को जन्माष्टमी का उत्सव होने से भीड़ दो दिन में बंट जाएगी। इसके अलावा पूर्व के वर्षों में एक ही दिन श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भीड़ को नियंत्रित करना और उसी दिन वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर पर मंगला आरती के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण होता था। अधिकारी एक से दूसरे स्थान पर भागते रहते थे। इसके अलावा फोर्स भी दो भागों में बांटनी होती थी। इस बार यह राहत है।

26 को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में सकुशल कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद अगले दिन बांकेबिहारी मंदिर में पर्याप्त मात्रा में फोर्स के साथ कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया जा सकता है। हालांकि चुनौती इस बात की होगी कि दो दिन तक कम भीड़ मथुरा-वृंदावन में रहेगी। बाहर से आने वाले पुलिस बल को भी इतने दिन तक जिले में रोकने और खानपान के इंतजाम चुनौती भरे होंगे।

 

होटल-गेस्ट हाउस संचालकों की बल्ले-बल्ले
दो तिथियों पर जन्माष्टमी का पर्व होने से होटल और गेस्ट हाउस संचालकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन मथुरा के उपाध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि इस बार लोग होटल की बुकिंग दो दिन के लिए कर रहे हैं। इससे होटल इंडस्ट्री को फायदा होगा। इसके अलावा मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के पदार्थों की बिक्री करने वाले लोगों को भी इसका लाभ होगा। कुल मिलाकर इस बार जन्माष्टमी पर्व ब्रज में धनवर्षा वाला साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed