{"_id":"5e4020988ebc3ee59a6afb4b","slug":"jam-problem-in-vrindavan-mathura-news-agr4286647173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से कराहता रहा वृंदावन, तमाशबीन बनी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से कराहता रहा वृंदावन, तमाशबीन बनी रही पुलिस
विज्ञापन
वृंदावन रमणरेती पुलिस चौकी के निकट जाम में फंसे वाहन
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। माघ माह की पूर्णिमा पर रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर जाम लग गया। जाम में फंसकर लोग घंटों कराहते रहे। वहीं, चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी सिर्फ तमाशबीन की रही।
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ शनिवार को ही वृंदावन पहुंच गई थी। रविवार को अध्धा चौकी परिक्रमा मार्ग, चुंगी चौराहा, प्रेम मंदिर निकट चौराहा, हरिनिकुंज चौराहा पर वाहनों का निकलना दुश्वार हो रहा था। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट विद्यापीठ चौराहा का सबसे बुरा हाल रहा। यहां ई-रिक्शा के साथ थ्री व्हिलरों से पूरी सड़क जाम हो गई।
बाहर की गाड़ियों ने इस जाम को और भी विकराल बना दिया। पुलिसकर्मी तिराहा और चौराहों पर तमाशबीन बने हुए दिखाई दिए। टेंपो और ई-रिक्शा को तो वृंदावन पुलिस ने जाम लगाने का लाइसेंस दे दिया है। इसके चलते पैदल चल रहे श्रद्धालु भी परेशान थे।
विज्ञापन
पैदल चलने में हो रहा दुश्वार
विद्यापीठ चौराहा से श्रद्धालुओं का पैदल निकलना दुश्वार हो रहा था। इस स्थिति का सामना मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के स्टाफ अफसर रह चुके और वर्तमान में वृंदावन शोध संस्थान के अध्यक्ष, आरडी पालीवाल ने भी किया। उन्होंने कहा कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां अव्यवस्था के लिए पुलिस सबसे ज्यादा जिम्मेदार है।