फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jam on Agra-Delhi highway for the third day

Mathura News: आगरा-दिल्ली हाईवे पर तीसरे दिन भी जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Jam on Agra-Delhi highway for the third day
टाउनशिप(मथुरा)। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद के पास रविवार को तीसरे दिन भी जाम के हालात बने रहे। टूटी सड़क पर पानी भरने से समस्या और बढ़ गई है। करीब 10 किमी लंबा जाम लगने से लोग इससे बचने के लिए भीतरी मार्गों का प्रयोग भी कर रहे हैं। वहीं जाम के कारण सफर कर रहे वाहन चालक हाईवे और पुलिस प्रशासन को कोस रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, राजमार्ग पर पुल बनने के कारण सिंगल रोड से वाहन गुजर रहे हैं। बरसात के कारण जगह-जगह से टूटी सड़क पर पानी भर गया है। इस कारण वाहन रेंग-रेंग कर गुजर रहे हैं। इस कारण आगरा से दिल्ली जाने वाले लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जाम से बचने के लिए लोग बरारी से बंबोरी, लाड़पुर, करनावल, कोयला-अलीपुर होते हुए रांची एवं टाउनशिप चौराहे पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह एक ट्रक सर्विस रोड में भरे पानी में फंस गया। इस कारण जाम के हालात बेकाबू हो गये। खराब सर्विस रोड पर दुपहिया वाहन चालक भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यहां आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को और बुरा हाल है। लोग अपनी रोजमर्रा की जरुरत का सामान भी खरीदने बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रिफाइनरी थाना प्रभारी सोनू कुमार का कहना है बाद से बरारी तक रिफाइनरी पुलिस अलग-अलग जगह पर तैनात है। सिंगल लाइन व सड़क टूटने के कारण जाम की हालत बने हुए हैं। पुलिस स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed