फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jalkumbhi in yamuna

जलकुंभी से अटी यमुना

Sat, 09 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो,  अमर उजाला
ब्यूरो,  अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
jalkumbhi in yamuna
यमुना नदी
आसपास क्षेत्रों में हो रही बरसात का असर यमुना में जल कुंभी के रूप में देखने को मिल रहा है। मथुरा में यमुना के सभी घाट जलकुंभी से अट गए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल दिल्ली और उसके ऊपरी क्षेत्रों में बरसात का प्रभाव न होने के कारण यमुना का जल शांत है। किसी प्रकार की वृद्धि यमुना जल में नजर नहीं आ रही है। हालांकि दो दिन पहले ओखला बैराज और ताजे वाला बांध से निर्धारित से कुछ अधिक मात्रा में पानी छोड़ा गया था, जिसे शुक्रवार को फिर कम कर दिया गया है।

लेकिन, मथुरा और हरियाणा के यमुना से जुडे़ क्षेत्रों में बरसात का पानी यमुना में आने से इस क्षेत्रों में एकत्रित जलकुंभी पानी के साथ बहने लगी है। शहर में विश्रामघाट, स्वामीघाट और बंगालीघाट जलकुंभी से अट गए हैं।
विज्ञापन


स्थिति यह हो गई है कि इन घाटों के सामने यमुना का पानी जलकुंभी के कारण नजर नहीं आ रहा है। श्रद्धालुओं को आचमन और स्नान के लिए जलकुंभी को हटाना पड़ रहा है। शुक्रवार को ओखला से 1700 क्यूसेक और ताजेवाला से 352 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed