{"_id":"3ca361a1a826b9f4a7663e8fa3bb4676","slug":"jal-utsav-at-radharamanlal-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल महल में बिराजे राधारमणलाल जू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल महल में बिराजे राधारमणलाल जू
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को शाह बिहारी मंदिर में सायंकाल हुए जल उत्सव में ठाकुर राधा रमणलालजू (श्रीजी) ने जलविहार किया। इस मौके पर भव्य जलमहल सजाया गया। मंदिर प्रांगण में ठाकुरजी की झांकी के दर्शनों को श्रद्धालुओं में भारी भीड़ रही। ठाकुरजी को शीतलजल पेय और फलों का विशेष भोग भी लगाया गया।
जलविहार उत्सव की शृंखला में शाह विहारी मंदिर के बगीचे में फब्बारे चलाए गए और विभिन्न प्रकार के फूलों से भव्य बंगला सजाया गया। जिस सिंहासन पर ठाकुरजी बिराजे हुए थे उसके नीचे जल झालर बह रही थी। ठाकुरजी जलविहार निकुंज में जलयात्रा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में होड़ देखी गई।
प्रशांत शाह ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर आयोजित होता है। इसी क्रम में ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधागोपीनाथ मंदिर, राधारमण मंदिर सहित अनेक मंदिरों में जल विहार के साथ ही भव्य फूलबंगले सजाए गए।