{"_id":"61dd816fc73ae30a33287510","slug":"jaipur-s-property-dealer-s-body-found-on-railway-line-mathura-news-mtr511604281","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिली लाश जयपुर के प्रॉपट्री डीलर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर मिली लाश जयपुर के प्रॉपट्री डीलर की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बरसाना रेलवे फाटक पर मिले युवक के शव जयपुर का प्रॉपर्टी डीलर का है। वह नौ जनवरी की सुबह घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। शिनाख्त के लिए मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंकने की आशंका जताई है।
छाता स्थित मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर बरसाना फाटक के पास सोमवार को 38 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान जयपुर के थाना अमरसर के गांव जगतपुरा निवासी चंद्रभान पौनिया के रूप में हुई थी। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद उसके चाचा बंशीधर और मामा काढ़ोराम ने मंगलवार को मोर्चरी पहुंचकर शिनाख्त की।
परिजनों के अनुसार वह जयपुर का प्रॉपर्टी डीलर था और पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त का काम भी करता था। 9 जनवरी की सुबह वह घर से निकला था, इसके बाद से नहीं लौटा। परिजनों ने हत्या करके शव को रेलवे लाइन पर फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। बताया कि चंद्रभान के पास मौजूद अन्य सामान गायब है। सिर्फ उसका आधार कार्ड और एक मोबाइल को चार्ज करने की लीड ही उसके पास से मिली है।
विज्ञापन
पुलिस को भी उसकी अंतिम लोकेशन छाता में रविवार को तीन बजे तक मिली थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक ने कभी ट्रेन और बस में यात्रा नहीं की। उन्होंने आशंका जताई कि किसी वाहन से चंद्रभान को यहां लाया गया और उनकी हत्या कर दी और मामले को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।