फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jagannath rathyatra in vrindavan

आज नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

Tue, 05 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 05 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
jagannath rathyatra in vrindavan
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा - फोटो : फाइल फोटो
धर्मनगरी में रथयात्रा महोत्सव छह जुलाई को श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ में बैठकर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
विज्ञापन


सप्त देवालयों में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को निकाली जाने वाली रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। जगन्नाथ घाट स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के रथों को सजाया संवारा गया है।
विज्ञापन


मंदिर के महंत ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मंदिर में छह जुलाई को शाम तीन बजे मंदिर प्रांगण से तीनों रथों में विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर में भ्रमण करती हुई ज्ञानगुदड़ी पहुंचेगी। अगले दिन मंदिर में विशेष छप्पन भोग के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि स्कंध पुराण के अनुसार जो मनुष्य भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा और रथयात्रा के दर्शन करता है उसका पुनर्जन्म नहीं होता। 

वृंदावन में मनाए जाने वाले रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत कुछ रथ शहर में भ्रमण करते हुए ज्ञानगुदड़ी तक जाएंगे। इसके अलावा कुछ मंदिरों में ठाकुरजी रथ पर सवार होकर मंदिर में ही दर्शन देंगे।


इन मंदिरों में मनेगा रथयात्रा महोत्सव
राधा श्यामसुंदर मंदिर, राधा गोपीनाथ मंदिर, मदन मोहन मंदिर, राधा गोविंददेव मंदिर, गोकुलानंद मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर, सनेह बिहारी मंदिर, राधारमण मंदिर, राधावल्लभ मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed