फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jagadguru Smriti Swaroop Museum is being built in Mangarh

Mathura News: मनगढ़ में बन रहा जगदगुरु स्मृति स्वरूप संग्रहालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Jagadguru Smriti Swaroop Museum is being built in Mangarh
नंदगांव (मथुरा)। जगदगुरु कृपालुजी महाराज के अधूरे सपनों को पूरा करने में डाॅक्टर विशाखा त्रिपाठी (बड़ी दीदी) ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बड़ी दीदी ने तो महाराजजी से एक कदम आगे बढ़कर काम किया था। वर्तमान में उनके द्वारा प्रतापगढ़ के कृपालु धाम-मनगढ़ में जगदगुरु स्मृति स्वरूप संग्रहालय का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इसे मार्च 2026 तक पूरा होना है। वहीं बरसाना स्थित जगदगृरु कुपालु परिषद निशुल्क चिकित्सालय के विस्तार की योजना पर काम चल रहा है। इस कार्य को भी अप्रैल 2025 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


जगदगुरु कृपालु परिषद के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि कृपालुजी महाराज द्वारा बरसाना में तैयार कराए जा रहे कीर्ति मंदिर के कार्य को बड़ी दीदी ने अपनी देखरेख में पूरा कराया। शानदार तरीके से मंदिर का लोकार्पण कराया। विश्वभर में राधारानी की माताजी का इकलौता मंदिर अपनी खूबसूरती से भक्तों को आकर्षित कर रहा है। महाराजजी ने अपने समय में साधु-संत एवं निराश्रित विधवाओं भोज कराने व दैनिक उपयोग का सामान वितरित करने की परंपरा शुरू की थी। दीदी ने इस परपरा को कायम रखा।
विज्ञापन


वहीं एक कदम आगे बढ़कर बरसाना, वृंदावन और मनगढ़ में वर्ष में तीन बार में 20 हजार स्कूली बच्चों को पाठ्य सामिग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं गर्म वस्त्र वितरित करने की परंपरा शुरु की। दीदी ने बरसाना के ब्रजेश्वरी बालिका इंटर काॅलेज एवं कई प्राथमिक विद्यालयों में शुलभ शौचालय और मथुरा के एक बालिका महाविद्यालय में आरओ प्लांट लगवाया था। बालिकाओं की शिक्षा के प्रति दीदी का लगाव इस कदर था कि मनगढ़ में उनके लिए एलकेजी से पीजी स्तर तक के काॅलेज की स्थापना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पाठ्य सामिग्री बांटने का कार्यक्रम स्थगित
बड़ी दीदी द्वारा 2 दिसंबर को बरसाना तथा 4 दिसंबर को वृंदावन क्षेत्र के विद्यालय के करीब 10 हजार बालक-बालिकाओं को पाठ्य सामिग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित की जानी थीं। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। सामान की खरीदारी के साथ उसकी पैकिंग तक अंतिम चरणों में थी। अब दीदी के निधन के चलते ये कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed